Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 128 चालान किए, 10 वाहन जब्त, करीब 1850 वाहनों की चैकिंग की

Updated on Saturday, August 23, 2025 18:08 PM IST

 
 
पंचकूला। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रूजीत कपूर एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक) हरदीप सिंह दून के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों व आयुक्तालयों में18 अगस्त से 22 अगस्त तक “ड्रिंक एंड ड्राइव” विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसी गंभीर और जानलेवा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना था।

पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 128 चालान किए, 10 वाहन जब्त, करीब 1850 वाहनों की चैकिंग की

 
पंचकूला जिले में इस विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। अभियान को मॉनिटर स्वयं डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा किया गया इस दौरान जिले के सभी प्रमुख टोल प्लाजा, राजमार्गों तथा चिन्हित स्थलों पर विशेष नाके लगाए गए। इन नाकों पर तैनात पुलिस टीमों ने वाहन चालकों की बारीकी से जांच की। इस अभियान के दौरान पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग नाकों पर करीब 1850 वाहन चालको की चैकिं की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 128 चालान जारी किए और 10 वाहनों को इंपाउंड किया। पुलिस ने न केवल चालान काटने पर बल दिया बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए मौके पर ही उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व और ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले खतरों के बारे में समझाया।
 
पंचकूला ट्रैफिक टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से सड़क पर अनुशासन कायम होता है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। डीसीपी ट्रैफिक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा “शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक की जान और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और संयम का परिचय दें। कृपया ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें और अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें।” 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X