Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Updated on Saturday, August 23, 2025 17:02 PM IST

 
 
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को  पंचकूला के सेक्टर-3 में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 50 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे।
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा, जो हरियाणा सरकार को अत्याधुनिक नीति सलाह, डेटा-आधारित और नवाचारी समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे वित्तीय निर्णयों की रीढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का विजन सातवीं राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और वर्ष 2030 तक के सत्तत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति हरियाणा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस पहल से हरियाणा में वित्तीय प्रबंधन को नई दिशा और गति मिलेगी।
 
नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त प्रबंधन एक अहम विषय है। एक बेहतर वित्त प्रबंधन प्रदेश के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है। इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का अहम योगदान होगा। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान हरियाणा सरकार का एक सर्वोच्च संस्थान है जो वितीय नीति, अनुसंधान और सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन पर कार्य करता है।
 
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन संजीव कौशल, स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह, मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष  बंतो कटारिया, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उपायुक्त मोनिका गुप्ता , पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता , अतिरिक्त उपायुक्त निशा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिक्षक अभियंता अशोक राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X