पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट पंचकूला और रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला के अध्यक्ष दिनेश बंसल अपने साथियों सहित उपस्थित रहकर अजय मित्तल को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष हेमंत जिंदल का भी जन्मदिन जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर मनाया गया। अजय मित्तल ने उन्हें भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर दिनेश बंसल, अशोक अग्रवाल, पवन बंसल, दिनेश गुप्ता, तेजिंदर टोनी गुप्ता, राजेश गोयल ‘लकी’, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं ने 'हैप्पी बर्थडे' गीत गाकर विशेष अंदाज़ में बधाई दी। अजय मित्तल ने सभी के साथ मिलकर केक काटा और आत्मीयता के साथ सबको मिठाई खिलाई।