Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

27 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

Updated on Friday, August 22, 2025 20:26 PM IST

 

चंडीगढ़।  हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्‍त तक चलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया। इससे पूर्व सरकार की ओर से विधान सभा सचिवालय को 3 दिन सत्र चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शुक्रवार को बीएसी की बैठक में कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बनी।

27 अगस्त तक चलेगा विधान सभा का मानसून सत्र

कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया निर्णय

बीएसी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला शामिल रहे। बीएसी में लिए गए निर्णय अनुसार 25 अगस्त को 2 से 6 बजे तक और 26 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्यवाही चलेगी। 27 अगस्त को कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। 23 और 24 अगस्त को राजकीय अवकाश रहेगा।

कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक के बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में आज की कार्यवाही में आई बाधा को दूर करने तथा भविष्य में कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी। सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष का साइकिल या ई-रिक्शा से विधान सभा पहुंचने का आह्वान

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विधायकों से 26 अगस्त को साइकिल या ई-रिक्शा से पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज और सरकार को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दिशा में 26 अगस्त को सदन के सभी सदस्य साइकिल या ई-रिक्शा से पहुंचकर इस दिशा में सहयोग करें। विधायकों को उनके आवास या एमएलए हॉस्टल से विधान सभा भवन तक लेकर आने के लिए साइकिल या ई-रिक्शा का प्रबंध विधान सभा सचिवालय की ओर से किया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X