चंडीगढ़। गऊ माता की सेवा में तन मन धन से समर्पित राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा धर्म नगरी पंचकूला में मंगलवार 21 अगस्त को मनसा देवी गौशाला गौधाम, पंचकूला में "गौमाता को रोटी व चारे की सेवा" कार्यक्रम मुकेश बंसल एवं पुनीत बंसल ( 913, सेक्टर 7, पंचकूला) के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी और चारा खिलाया गया। प्रसिद्ध समाज सेवी एवं व्यवसायी स्वर्गीय श्री बाल कृष्ण बंसल जी की चतुर्थ पुण्य तिथि पर बंसल परिवार ने ये सेवा दी।
श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा गौमाता की सेवा हेतु रोटी व चारे का आयोजन सम्पन्न
प्रातः प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम के सफल संचालन में मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, नरेश सिंगला, विकास गोयल, ओ पी गोयल, अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंगला, पुनीत सिंगला, पुनीत बंसल एवं हिमांशु आदि की विशेष उपस्थिति व सहयोग रहा। सेवा के अंत में ट्रस्ट ने सभी आत्मीय जनों का धन्यवाद व्यक्त किया और गौ माता की कृपा सब पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना की।