Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की जिला कार्यकारिणी के बाद प्रदेश में शनिवार से मंडल कार्यकारिणी की बैठकें शुरू

Updated on Friday, August 22, 2025 20:07 PM IST



चंडीगढ़। जिला कार्यकारिणी के बाद शनिवार से भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी की बैठकों का दौर शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाली मंडल कार्यकारिणी की इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी की बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब 23, 24 और 25 अगस्त को भाजपा के सभी 377 मंडलों में कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की इन बैठकों में अभी तक चले अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना पर मंथन होगा। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के काम करने का आधार संगठन होता है। हमारे चुनाव जीतने की नींव हमारा मजबूत संगठन है और बूथ पर हमारा योद्धा हमारा कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है, हमारे कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलते हुए सरकार और समाज की निरंतर सेवा कर रहे हैं।

भाजपा की जिला कार्यकारिणी के बाद प्रदेश में शनिवार से मंडल कार्यकारिणी की बैठकें शुरू

तीन दिनों में होगी 377 मंडलों में कार्यकारिणी की बैठकें


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भाजपा को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें संपन्न हो चुकी है। 23 अगस्त से शुरू हो रही मंडल कार्यकारिणी की बैठकें 25 अगस्त को पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेकों सेवा के कार्यक्रम करते हुए मनाएगी। यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा।
अरविंद सैनी ने बताया कि 17 सितंबर से स्कूल, अस्पताल, शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन भी होगा। अरविंद सैनी ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर खादी अभियान चलाया जाएगा। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के तहत पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अरविंद सैनी ने कहा कि भाजपा का युवा मोर्चा सभी जिलों में मोदी विकास-मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X