Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भारतीय जनता पार्टी के जागरूकता कैंप बंद नहीं होंगे - सुनील जाखड़

Updated on Friday, August 22, 2025 19:56 PM IST

 


चंडीगढ़। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज के दिन को काला दिन बताते हुए पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार कहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पुलिस के दमन के जरिए सुनील जाखड़ को लोगों की बात करने से रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि वे सरकार की इन कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। वह आज अबोहर से बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए जा रहे कैंप में भाग लेने जा रहे थे। लेकिन इस दौरान राज्य सरकार की दमनकारी पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया। इस मौके पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने सड़क पर ही धरना लगाया।

भारतीय जनता पार्टी के जागरूकता कैंप बंद नहीं होंगे - सुनील जाखड़
 
- कहा, भगवंत मान की दमनकारी सरकार पुलिस के जोर से मुझे लोगों की आवाज बुलंद करने से रोक नहीं सकती गरीबों के हक छीनने वाली सरकार को गरीब ही करेंगे सत्ता से बेदखल

- ⁠आप सरकार की दमनकारी नीति की कड़ी निंदा



धरने के दौरान सुनील जाखड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोगों, खासकर गरीब लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा रही है, जिसका खामियाजा आम गरीब लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना कोई गुनाह नहीं है और भारतीय जनता पार्टी इसी संदर्भ में गांव-गांव जाकर कैंप लगा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार को यह स्वीकार नहीं हुआ और दमनकारी नीति शुरू करते हुए पार्टी के कैंपों को अवैध तरीके से रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार द्वारा हर वर्ग को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने से रोका जा रहा है, वही गरीब लोग इस सरकार को आगामी चुनावों में सत्ता से बेदखल करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजाब में 22 लाख लाभार्थी थे, लेकिन इस सरकार द्वारा सही तरीके से कार्रवाई न किए जाने के कारण यह संख्या घटकर केवल 8.5 लाख रह गई। इसी तरह, हरियाणा में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजाब से अधिक कार्ड बने हैं, जबकि हरियाणा की आबादी पंजाब से कम है, जो यह साबित करता है कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा रही है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए जा रहे कैंपों को रोकने की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और अवैध है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए हाईकोर्ट भी जाएगी और किसी भी हालत में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए जा रहे कैंप बंद नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का हक लोगों को मिलकर रहेगा और केंद्र सरकार द्वारा जो करोड़ों रुपये की योजनाएं पंजाब के गरीब लोगों के लिए उपलब्ध हैं, वे उन तक पहुंचाकर ही पार्टी दम लेगी। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X