Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान

Updated on Friday, August 22, 2025 19:41 PM IST


चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से मलोट हलके के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री एवं हलका विधायक डॉ. बलजीत कौर ने लगभग 12 करोड़ रुपए की ग्रांटों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की ज़रूरत के मुताबिक बिना किसी भेदभाव के ग्रांटें जारी कर रही है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आने वाले धान सीजन के लिए गाँवों की मंडियों को अपग्रेड करने हेतु 1.71 करोड़ रुपए की लागत से स्टील शेड बनाए जा रहे हैं। इसी तरह गाँव थेड़ी के पंचायत घरों के नवीनीकरण के लिए 20 लाख रुपए जारी होने से अब तक कुल 26 लाख रुपए मिल चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट हलके में 12 करोड़ रुपए की विकास ग्रांटों का ऐलान

मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ से अधिक रुपए से बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत

सरकारी स्कूलों में सुविधाएँ बढ़ीं, ज़रूरतमंदों को मिलीं व्हीलचेयरें



मंत्री ने कहा कि मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 10.12 करोड़ रुपए की लागत से गलियों में इंटरलॉक टाइलें और 2,000 स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो रहा है। डॉ बलजीत कौर ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान लोगों के रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाने पर है। स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा के स्तर, सड़कों के सुधार और रोशनी जैसी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है ताकि हर आम परिवार को असली लाभ मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में "रंगला पंजाब" की तस्वीर साकार हो रही है। यह केवल विकास प्रोजेक्टों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युवाओं के लिए नई संभावनाएँ, खेती-बाड़ी में नई तकनीक और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत की फिर से चमक का प्रतीक बनेगी। लोगों की भागीदारी से पंजाब को फिर खुशहाल, तरक्कीपसंद और रंगला राज्य बनाया जाएगा। अपने दौरे के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने गाँव तरखान वाला के सरकारी स्कूल में ए.सी. लगवाकर विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान की। इसी कार्यक्रम के दौरान ज़रूरतमंदों को व्हीलचेयरें भी बाँटी गईं। इस मौके पर उनके निजी सहायक अर्शदीप सिंह सिद्धू और शिंदरपाल सिंह, गाँव की पंचायत, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X