चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए जा रहे जन-कल्याण शिविरों को रोकने के लिए मान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई ने भाजपा में जोश भर दिया है। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज कुल 28 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया और आठ स्थानों पर पुलिस ने शिविर का सामान जैसे लैपटॉप आदि जब्त कर लिया। पंजाब पुलिस द्वारा पटियाला से परनीत कौर, गिद्दड़बाहा से पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, फाजिल्का से पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, जालंधर से के डी भंडारी और सुशील रिंकू, लुधियाना देहाती के जिला अध्यक्ष सनी केंथ, जीवन गुप्ता, मोगा से हरजोत कमल, गुरदासपुर से सीमा देवी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस आर लधड़ और इस तरह हर जगह से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अश्विनी शर्मा, कहा – जन-कल्याण शिविर जारी रहेंगे
-- मान सरकार पुलिस की ताकत से हमारा हौसला नहीं तोड़ सकती :- शर्मा
भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह गिरफ्तारियां सिर्फ लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित रखने के लिए की जा रही हैं।
लोगों को नहीं रोक सकती मान सरकार – अश्विनी शर्माअश्विनी शर्मा ने गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए कहा कि मान सरकार लोगों के अधिकारों को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा लोगों के भले के लिए लगाए जा रहे शिविरों को किसी भी हालात में रोकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारा मिशन लोगों तक केंद्रीय योजनाओं का फायदा पहुंचाना है। मान सरकार पुलिस की ताकत से हमारा हौसला नहीं तोड़ सकती।"
गिरफ्तारियों से नहीं झुकेगी भाजपाशर्मा ने एलान किया कि चाहे जितनी भी गिरफ्तारियां हों, भाजपा के शिविर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, किसान सहायता, आवास योजना, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसी सुविधाओं से लोगों को जागरूक करवाना पार्टी का फर्ज है।
उन्होंने मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह तानाशाही रवैया आने वाले चुनावों में उसे महंगा पड़ेगा।
भाजपा करेगी जनता के लिए संघर्षपत्रकारों से बातचीत के दौरान शर्मा ने साफ किया कि भाजपा लोगों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नेताओं का हौसला बुलंद है और पार्टी एकजुट होकर लोगों की भलाई के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।