Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में अब 112 डायल करके की जा सकती है साइबर फ्रॉड और हाईवे आपातकाल की रिपोर्ट

Updated on Thursday, August 21, 2025 19:05 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को अधिक सुलभ और कुशल बनाने के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पंजाब पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हेल्पलाइन 1033 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत कर अब डायल 112 से जोड़ दिया है। पंजाब की इस एकीकृत संकटकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के माध्यम से अब नागरिक हाईवे दुर्घटनाओं और अन्य वाहनों संबंधी समस्याओं के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की रिपोर्ट सिर्फ 112 डायल कर सकते हैं।

अब पंजाब में 112 डायल करके की जा सकती है साइबर फ्रॉड और हाईवे आपातकाल की रिपोर्ट

पंजाब पुलिस ने एन.एच.ए.आई. 1033 हाईवे हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत करके डायल 112 से जोड़ा

नया एकीकरण प्रदान कर रहा है त्वरित प्रतिक्रिया और कार्य-कुशलता में आ रहा है सुधार - विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला

जमीनी स्तर पर सक्रियता से देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 257 ईआरवीज़ और 144 एसएसवी वाहन पूरे पंजाब में किए गए हैं तैनात



पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत लागू की गई यह पहल, एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के तहत कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करती है। उल्लेखनीय है कि पहले नागरिकों को धोखाधड़ी या सड़क हादसे की रिपोर्ट करने के लिए खास हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करनी पड़ती थी, जिससे उनके लिए अलग-अलग हेप्पलाइन नंबर याद रखना मुश्किल था। अब तक 112 हेल्पलाइन का उपयोग केवल राज्यभर में होने वाले विभिन्न अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए किया जाता था।

विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा, “अब, चाहे आप हाईवे पर किसी परेशानी में फंसे हों या साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हों, सिर्फ 112 पर एक कॉल से ही आपकी समस्या हल हो जाएगी।” विशेष डीजीपी, जो डायल 112 की सीधी निगरानी कर रहे हैं, ने कहा कि इस पहल से आपके केस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी, डुप्लीकेशन और देरी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि 112 या 1033 पर डायल करने वाली सभी हाईवे आपातकालीन कॉलें अब पुलिस संसाधनों और एनएचएआई दोनों से जोड़ दी गई हैं ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, साइबर अपराध के पीड़ित 112 या 1930 पर डायल कर सकते हैं, जहां डायल 112 कंट्रोल रूम पर तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित साइबर डिस्पैचर उनकी शिकायतें सीधे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करते हैं।

डायल 112 को पंजाब की आपातकालीन प्रतिक्रिया का धुरा बताते हुए, विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस एकीकरण ने इस सुविधा को वास्तव में एकीकृत प्लेटफॉर्म में बदल दिया है, जो पुलिस, फायर, एंबुलेंस, आपदा, हाईवे सुरक्षा और साइबर अपराध को एक ही स्थान पर कवर करता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रणाली को 257 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) और 144 समर्पित सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) वाहनों द्वारा समर्थित किया गया है, जो राज्यभर में हाईवे पर मुस्तैद और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए तैनात हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव की सीधी निगरानी में, हम अगली पीढ़ी की तकनीक और एकीकरण के साथ डायल 112 को लगातार मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कदम नागरिकों की महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और विशेष रूप से हाईवे और साइबर अपराध संबंधी मामलों में प्रतिक्रिया समय घटाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

विशेष डीजीपी ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। नए ईआरवीज़ के लिए 100 करोड़ और डायल 112 मुख्यालय भवन के लिए 53 करोड़ का बजट मंज़ूर किया गया है, जिससे देश की सबसे उन्नत और नागरिक-केंद्रित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का रास्ता साफ हुआ है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X