Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा द्वारा लगाए जा रहे जन हितैशी शिविरों को जबरदस्ती रोकना मान सरकार की तानाशाही सोच का प्रतीक - अश्विनी शर्मा

Updated on Thursday, August 21, 2025 19:03 PM IST

 

चंडीगढ़। मोदी द्वारा गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पंजाब में पूरी तरह से लागू करवाने में आम आदमी पार्टी विफल साबित हुई है और जब वही योजनाओं को भाजपा कानूनी तरीके से उन वर्गों तक पहुंचा रही है तो भगवंत मान सरकार उसमें अड़ंगा लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। यह आरोप भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से चंडीगढ़ में मुलाकात के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाए।

भाजपा द्वारा लगाए जा रहे जन हितैशी शिविरों को जबरदस्ती रोकना मान सरकार की तानाशाही सोच का प्रतीक - अश्विनी शर्मा
 
आप सरकार द्वारा लोक कल्याण शिविरों पर रोक लगाए जाने पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात


अश्विनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आम लोगों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ पंजाबियों तक न पहुंचे, इसके लिए राज्य में भाजपा द्वारा लगाए जा रहे शिविरों को जबरदस्ती रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं चाहे वह गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं हों या किसानों और महिलाओं के लिए सहायता, मान सरकार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचने से जबरदस्ती रोक रही है।

इस जबरदस्ती के विरोध में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में केवल सिंह ढिल्लों, राणा गुरमीत सिंह सोढी, डॉ सुभाष शर्मा, अनिल सरीन, राकेश राठौर, जगमोहन सिंह राजू, परमिंदर सिंह बराड़, एन के वर्मा और विनीत जोशी ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और मांग पत्र भी सौंपा। शर्मा ने कहा कि मान सरकार लोगों को केंद्र की सुविधाओं से वंचित रखने के लिए तानाशाही हथकंडे अपना रही है। जो सरकार अपने ही लोगों को स्वास्थ्य कार्ड, छात्रवृत्ति, किसान सहायता से रोकती है, वह सरकार नहीं, लोगों के सपनों की हत्यारी है।

शर्मा ने चेतावनी दी कि भाजपा लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी। यदि मान सरकार ने अपनी जबरदस्ती नहीं रोकी तो पंजाब की धरती बड़े आंदोलन की गवाह बनेगी और यह सरकार लोगों के गुस्से के आगे कांपती नजर आएगी। शर्मा का कहना था कि राज्यपाल ने भाजपा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करने का भरोसा दिया है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X