Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आईटी पार्क पंचकूला में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 85 गिरफ्तार

Updated on Thursday, August 21, 2025 18:33 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीम ने आईटी पार्क, पंचकूला में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर दबिश दी और 85 आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए लोगों में इन कॉल सेंटरों के मालिक और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। ये कॉल सेंटर संगठित तरीके से देश-विदेश ख़ास तौर पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को शातिराना तरीके से ठगने का काम कर रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आईटी पार्क पंचकूला में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 85 गिरफ्तार
 
विदेशों तक फैला साइबर ठगी का जाल, पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की संयुक्त छापेमारी में भारी बरामदगी
 
 
 
साइबर ठगी नेटवर्क ध्वस्त: डीजीपी ने कहा– हरियाणा पुलिस का मिशन, जनता की सुरक्षा और विश्वास
 
हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने इस सफल अभियान के लिए संबंधित टीम को बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हरियाणा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है  और आने वाले समय में भी ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाती रहेगी।
 
डीजीपी हरियाणा ने विशेष रूप से पुलिस कमिश्नर, पंचकूला-cum-आईजीपी साइबर हरियाणा तथा पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीमों को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की समन्वित कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण है।
 
 
 
“हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईटी पार्क पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटरों पर धावा, 85 गिरफ्तार – अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश”
 
इस संयुक्त अभियान में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सूदन के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें साइबर थाना प्रभारी, थाना चंडीमंदिर प्रभारी, क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 तथा साइबर हरियाणा एवं डिटेक्टिव स्टाफ के अधिकारी शामिल थे। टीमों की आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई से न केवल तीनों कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी संभव हो पाई, बल्कि 85 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इनमें से करीब 10 व्यक्ति मुख्य आरोपी हैं, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
 
 
 
ठगी का तरीका
 
जांच से सामने आया है कि कॉल सेंटरों में कार्यरत अंग्रेज़ी बोलने में दक्ष कर्मचारी खुद को विभिन्न सेवा प्रदाताओं और हेल्पडेस्क स्टाफ के रूप में प्रस्तुत करते थे। वे लोगों को मुफ्त सुविधाओं और योजनाओं का प्रलोभन देते थे। इनमें तथाकथित “ओबामा वेलफेयर इनिशिएटिव” जैसी फर्जी स्कीमें भी शामिल थीं, जिन्हें भारत की बीपीएल योजना से जोड़कर पीड़ितों का विश्वास जीता जाता था। एक बार विश्वास हासिल हो जाने के बाद, पीड़ितों से उनका व्यक्तिगत और बैंकिंग डाटा लिया जाता था, जिसे बाद में संगठित अपराधियों को बेच दिया जाता था। इसके अलावा, कॉल सेंटर कर्मचारियों द्वारा पीड़ितों को ऑनलाइन कूपन खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था, जिन्हें आगे चलकर बिटकॉइन में परिवर्तित कर हवाला नेटवर्क के माध्यम से धन प्राप्त किया जाता था। 
 
 
 
बरामदगी
 
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद की। Certys IT Services से 85 लैपटॉप, 62 मोबाइल फोन और 8 लाख 40 हजार रुपये नकद, iSpace Technologies Pvt. Ltd. से 62 लैपटॉप, 60 मोबाइल फोन और 73 हजार 176 रुपये नकद तथा तीसरे कॉल सेंटर से 18 मोबाइल फोन, 21 सीपीयू, एक लैपटॉप और 3 लाख 20 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। इस मामले में पंचकूला पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसकी जड़ें भारत से बाहर तक फैली हो सकती हैं।
 
 
 
जनता से अपील
 
साथ ही, हरियाणा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहें। किसी भी अजनबी कॉल, ईमेल या संदेश पर बिना सोचे-समझे अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन या साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएँ। जनता की सतर्कता और समय पर सूचना ही साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में सबसे प्रभावी हथियार है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X