Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने दिए पानी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश: हरदीप सिंह मुंडियां

Updated on Thursday, August 21, 2025 18:09 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि राज्य सरकार ने दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित फसलों और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं। सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों बाऊपुर जदीद और सांगरां में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश: हरदीप सिंह मुंडियां

मान सरकार कठिन समय में जनता के साथ: कैबिनेट मंत्री

प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश

राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी

सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा 



उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए गए हैं कि पानी घटते ही जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट पेश करें ताकि प्रभावित लोगों को उनका बनता मुआवज़ा समय पर दिया जा सके। राजस्व मंत्री ने बताया कि पानी से प्रभावित प्रमुख ज़िलों कपूरथला, तरन तारन, फिरोज़पुर और फाजिल्का में राहत कार्यों की निगरानी मंत्री समूह द्वारा की जा रही है। कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न ज़िलों का दौरा कर जहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की जा रही है, वहीं राहत कार्यों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कपूरथला ज़िले में राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और पशुधन की देखभाल जैसी ज़रूरी सुविधाएँ युद्धस्तर पर मुहैया कराई जा सकें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाढ़ रोकू प्रबंधों के तहत राज्यभर में धुसी बांधों और एडवांस बांधों को और मज़बूत करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धुसी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कैबिनेट मंत्री ने नाव के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनकी मांग के अनुसार प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की और टीमें तैनात करने के आदेश दिए ताकि राहत कार्यों में कोई रुकावट न आए। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूखा राशन, दवाइयाँ और पीने का पानी भी उपलब्ध करवाया। हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को त्वचा रोगों और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

पशुधन की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के आदेश देते हुए स. मुंडियां ने कहा कि वेटरनरी डॉक्टर प्रभावित गांवों और डेरों में जाकर पशुओं की जांच करें। प्रभावित लोगों के हौसले को सलाम करते हुए स. मुंडियां ने उन्हें आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

इससे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर डैमों से छोड़े जा रहे पानी और दरियाओं में बहाव के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X