पंचकूला। सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी स्वर्गीय बाल कृष्ण बंसल जी की चौथी पुण्य तिथि पर 21 अगस्त को उनके परिवार ने माता मनसा देवी गौशाला गौधाम में 51 पौधे लगाए। मुकेश बंसल एवं पुनीत बंसल ने वृक्षारोपण कर पिता को श्रद्धांजलि दी। बाल कृष्ण बंसल जी पंचकूला की जानी मानी हस्ती रहे। उनकी दयालुता और व्यवहार की चर्चा आज भी होती है। उनकी याद में किया गया ये वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।
प्रसिद्ध समाजसेवी बाल कृष्ण बंसल जी की चौथी पुण्य तिथि पर बंसल परिवार ने किया वृक्षारोपण
मुकेश बंसल और पुनीत बंसल ने बताया कि उनके पिताजी पुण्य तिथि पर 17 अगस्त से 23 अगस्त तक भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सभी भक्तों को कथा का श्रवण करने का निवेदन किया है। सेवा के कार्य में मुकेश बंसल, पुनीत बंसल, जगमोहन गर्ग, राकेश गोयल, राज मित्तल, नरेश सिंगला, विकास गोयल, ओ पी गोयल, अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंगला, पुनीत सिंगला, पुनीत बंसल, हिमांशु, तरसेम गर्ग, विनय, गुलशन, सुरिंदर मित्तल एवं नवीन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।