Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हमारे धाकड़ खिलाड़ी दुनिया में कर रहे हरियाणा का नाम रोशन : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, August 21, 2025 17:18 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली गुरुवार को सोनीपत में बास्केटबॉल प्रतियोगिता और रोहतक में पहलवानों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान बड़ौली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रोहतक जिले के गांव सुन्दपुर स्थित महाकाल कुश्ती अखाड़ा में आयोजित पहलवानों के सम्मान समारोह में पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट लक्की, एशियन चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट राहुल और वर्ल्ड पुलिस गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हमारे धाकड़ खिलाड़ी दुनिया में कर रहे हरियाणा का नाम रोशन : मोहन लाल बड़ौली

नायब सरकार की प्रेरक खेल नीतियों के कारण खेलों में हरियाणा देश का सिरमौर बना : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट लक्की, एशियन चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट राहुल और वर्ल्ड पुलिस गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार की प्रेरक खेल नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों के कारण प्रदेश के युवा आज विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार की खेल नीति और युवाओं की मजबूत इच्छा शक्ति तथा कड़ी मेहनत से संभव हो पा रहा है। हमारे धाकड़ खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर हरियाणा व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तथा सुविधाएं और अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि आज हरियाणा को ’खेलों की नर्सरी’ कहा जाता है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महम से भाजपा प्रत्याशी रहे अर्जुन अवॉर्डी एवं कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा सहित अनेक स्थानीय नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पहले बड़ौली ने सोनीपत के मुहाना स्थित आर्य कन्या स्कूल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यहां उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं युवाओं में खेलों के प्रति जोश और ऊर्जा का संचार करती है और नॉनस्टॉप सरकार के उस संकल्प को और मजबूती देती है, जहाँ हर युवा प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज खेलों में हरियाणा देश का सिरमौर बन चुका है 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X