Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Updated on Thursday, August 21, 2025 17:16 PM IST



चंडीगढ़। 
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब भवन में विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 2 नए लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दया आधार पर दी जाने वाली नौकरियों का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करना है, जिन्होंने घर के मुखिया को अचानक खो दिया हो। उन्होंने कहा कि इस तरह की नियुक्तियाँ प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद की किरण होती हैं और सरकार के संवेदनशील एवं मानवतावादी दृष्टिकोण को भी दर्शाती हैं।

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

नव-नियुक्त कर्मचारियों को निष्ठा से सेवा करने की अपील



मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य ध्यान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने तथा जनता की सेवा-भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने यह भी कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनकी लगन एवं मेहनत से ही सरकारी योजनाएँ जनता तक सफलतापूर्वक पहुँच पाती हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का योगदान राज्य के विकास में बेहद अहम है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी और जन-हितैषी नीतियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसी नियुक्तियों से जहाँ एक ओर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है, वहीं दूसरी ओर विभागों में कार्य गति भी तेज होती है। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा, उप-निदेशक अमरजीत सिंह भुल्लर और गुलबहार तुर भी मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X