Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधानसभा में गूंजेगा भिवानी में अध्यापिका का मौत का मुद्दा : जस्सी पेटवाड़

Updated on Thursday, August 21, 2025 16:46 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में भिवानी जिले में मनीषा की मौत का मामला गूंजेगा। कांग्रेस द्वारा मनीषा मामले में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा मनीषा हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश जारी किए हैं। वहीं इससे पहले, नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मनीषा की संदिग्ध माैत को लेकर सरकार, पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े गए। पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि सीबीआई को जांच सौंपने से स्पष्ट हो गया है कि पुलिस मनीषा हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सात दिन से पुलिस और प्रशासन मनीषा की हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रहा है, जिससे पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है। हर जिले में कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन के जरिये मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है।
 
पेटवाड़ ने पुलिस की जांच शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस अवस्था में मनीषा का शव मिला, उससे यह कैसे साबित हो सकता है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि पुलिस तर्क है कि उसके चेहरे और गर्दन को जंगली जानवर या कुत्तों ने नोचा है। पेटवाड़ ने कहा कि ऐसा कौन सा जानवर है जो केवल गर्दन को नोचता है और अन्य शरीर को छोड़ देता है। वहीं प्रशासन व पुलिस द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि मनीषा ने जहर खाया है, जब कोई व्यक्ति जहर खाता है तो उसके पास कोई तो सूबूत मिलता।
विधानसभा में गूंजेगा भिवानी में अध्यापिका का मौत का मुद्दा : जस्सी पेटवाड़
पुलिस मनीषा मामले की निष्पक्ष जांच करने में पूरी तरह विफल साबित हुई 

जस्सी पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क्राइम का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं। हर रोज हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। देश का गौरव महिला पहलवानों को अपनी आवाज उठाने के लिए देश की राजधानी में धरना देना पड़ा, लेकिन पुलिस ने महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटा।
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X