Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब इन फ्रेम्स फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Updated on Wednesday, August 20, 2025 16:55 PM IST


चंडीगढ़। 
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला परिषद के कला संगम सभागार में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी "पंजाब इन फ्रेम्स" का उद्घाटन किया। यह कलात्मक प्रदर्शनी पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू द्वारा कैमरे में कैद किए गए मनमोहक दृश्यों पर आधारित है और उन्होंने इसे विश्व फोटोग्राफी दिवस-2025 को समर्पित किया है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब इन फ्रेम्स फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

 प्रदर्शनी में पंजाब की जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत की झलक : खुड्डियां

 राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने अपनी फोटो प्रदर्शनी विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 को की समर्पित



प्रदर्शनी के दौरान दुर्लभ दृश्यों का अवलोकन करते हुए स खुड्डियां ने कहा कि ‘पंजाब इन फ्रेम्स’ प्रदर्शनी  संधू का एक अनूठा प्रयास है, जो दृश्यात्मक रूप से रोचक कहानी के माध्यम से प्रदेश की जीवंत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि श्री संधू की तस्वीरें हरे-भरे खेतों से लेकर प्राचीन स्मारकों, पवित्र धार्मिक स्थलों और ग्रामीण परंपराओं तक पंजाब की आत्मा को खूबसूरती से उकेरती हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज में, विशेषकर युवा पीढ़ी में, पंजाब की गौरवशाली विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के प्रति सराहना, जागरूकता और गर्व की भावना जगाना है। उन्होंने आगे कहा कि सूझ-बूझ से तैयार की गई यह प्रदर्शनी एक गहन अनुभव प्रदान करती है और  संधू के दृष्टिकोण के माध्यम से पर्यटकों को पंजाब की अनूठी सुंदरता की झलक दिखाती है।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त स इंदरपाल सिंह धंन्ना ने हरप्रीत संधू के उत्कृष्ट प्रयास और फोटोग्राफी जैसे शक्तिशाली माध्यम के जरिए पंजाब की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

पंजाब कला परिषद के चेयरमैन स्वरनजीत सवी ने भी हरप्रीत संधू की समाज के प्रति सराहनीय सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  संधू की कलात्मक पकड़ और “पंजाब इन फ्रेम्स” का सार प्रदेश की विरासत, पर्यावरण और संस्कृति को संरक्षित करने के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

इस फोटो प्रदर्शनी को व्यापक सराहना मिली है, जिसमें प्रमुख शिक्षाविदों, कला प्रेमियों और प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया और हरप्रीत संधू की संकल्पना तथा कलात्मक प्रयासों की सराहना की। यह प्रदर्शनी 21 अगस्त शाम तक चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला परिषद में आम जनता के लिए खुली रहेगी, जहाँ विद्यार्थी, शोधकर्ता और कला प्रेमी इस अनूठी प्रदर्शनी का आनंद ले सकेंगे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X