Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्राकृतिक आपदा के समय अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण

Updated on Tuesday, August 19, 2025 15:43 PM IST

पंचकूला। विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) व प्रयोग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पंचकूला जिले के गांव बेलवाली और ढंढारडू में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर आईईसी (इंफरमेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन, लैंगिक आधारित हिंसा से सुरक्षा, तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एफपीएआई के महाप्रबंधक मनोज गर्ग ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय हर व्यक्ति को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। ऐसे समय में संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए पीडि़तों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह दिन उन सभी मानवतावादियों को सम्मान देने का अवसर है, जो संकट में दूसरों की सेवा करते हैं।

प्राकृतिक आपदा के समय अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण
एफपीएआई और प्रयोग फाउंडेशन ने ढंढारडू व बेलवाली में मनाया विश्व मानवीय दिवस
दोनों स्थानों पर लगाए गए आईईसी स्टॉल


प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी आपदा में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध नागरिकों को विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में मूक दर्शक बनकर नहीं, बल्कि सक्रिय सहयोगी बनकर मानवता को निभाना चाहिए। आईईसी स्टॉल के माध्यम से लोगों को आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान सुरक्षा उपाय, और आपदा के बाद पुनर्वास व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। खासकर महिलाओं और युवाओं को यौन प्रजनन स्वास्थ्य और लिंग आधारित हिंसा से कैसे बचें से संबंधित सेवाओं व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर गांव बुंगा-बेलवाली की सरपंच कविता चौधरी, समाजसेवी जसविंदर चौधरी, गांव ढंढारडू के सरपंच रवि शर्मा, एफपीएआई की अधिकारी वंदना शर्मा, और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X