चंडीगढ़। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा आज यहाँ पी.एस.पी.सी.एल. / पी.एस.टी.सी.एल की विभिन्न यूनियनों के साथ मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान यूनियन नेताओं ने अपनी माँगों सम्बन्धी बिजली मंत्री को अवगत करवाया।
बिजली मंत्री द्वारा विभिन्न यूनियनों के साथ मुलाकात
यूनियन नेताओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बीते दिनों वेतन में की गयी 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार धन्यवाद भी किया गया। इस मौके पर बोलते हुये कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और उनकी सभी माँगों का निपटारा जल्द कर दिया जायेगा। इस मौके पर पीएसपीसीएल के सीएमडीअजोए कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।