चंडीगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के राज्य महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। रक्तदान में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि रक्तदान जीवनदायक है। राज्य महासचिव शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान-जीवन दान एवं नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यातिथि ने सेमिनार का शुभारंभ रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी ड्यूना की फोटो पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी उपस्थित युवाओं को मानवतावादी कार्यों से जुड़ने, रक्तदान करने, नशीले पदार्थों के सेवन से दूरी बनाने आदि कार्य कलापों से जुड़ने हेतु जागरूक किया।
रक्तदान जीवनदायक, इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं : महेश जोशी
राज्य महासचिव ने रक्तदान-जीवन दान एवं नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार लिया हिस्सा
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान के जरिये मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि युवा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, इसके उनमें समाज सेवा के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। सचिव महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडक्रास सोसायटी नूंह जिला प्रशासन के साथ दिन प्रति दिन मानव हित में गतिविधियों को संचालित कर रही है। शिविर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने 46 वीं बार, नरेश कुमार, मीणा कुमारी, राजपाल यादव आदि रक्तदाताओं ने अधिकतम बार रक्तदान किया। सालाहेड़ी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ गीतिका ने सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंहरोहिया, एफएलएन कॉर्डिनेटर कुसुम मलिक, मीणा कुमारी, प्रोफेसर तेजपाल, डॉ. स्वाति यादव, नरेश कुमार व अक्षय कुमार गुप्ता प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।