Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी: डा सतीश पूनिया

Updated on Monday, August 18, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया सोमवार को रेवाड़ी और महेंद्र्रगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डा. पूनिया ने दोनों जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन बैठकों में रेवाड़ी में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और महेंद्रगढ़ में जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव ने बैठक की अध्यक्षता की और जिला की रिपोर्ट कार्यकारिणी में प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस काबिलियत से सरकार चला रहे हैं वो अदभुत है। गरीबों के सर पर पक्की छत है। राशन की कोई चिता नहीं है यही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर डा. सतीश पूनिया ने विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ संगठन की नव मजबूती का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया।

भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी: डा सतीश पूनिया

सबके विकास की सोच ही भाजपा को श्रेष्ठ बनाती है : डा. सतीश पूनिया


डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था।  भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करते हुए भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं। डा सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भारत को सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।


डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के कार्य व योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करें। रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी की बैठक में अनिल डहीना, डा. कृष्ण कुमार, लक्ष्मण सिंह यादव और सतीश खोला तथा महेंद्रगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, मदन गोयल, कंवर सिंह यादव ने सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रम, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X