Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 3 कर्मचारी यूनियनों से की बैठकें

Updated on Monday, August 18, 2025 17:06 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां पावरकॉम एंड ट्रांसको कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज यूनियन, पंजाब आयुर्वेदिक मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए बैठकें कीं। पीएसपीसीएल गेस्ट हाउस में पावरकॉम एंड ट्रांसको कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज यूनियन के साथ हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री चीमा के साथ बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ए.के. सिन्हा भी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री को यूनियन की जायज़ मांगों के समाधान के लिए विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी गई।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 3 कर्मचारी यूनियनों से की बैठकें

वाजिब मांगों के समाधान का दिया भरोसा


वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभाग के अधिकारियों को इन मांगों से संबंधित एक प्रस्ताव तैयार करने और आगे की कार्रवाई को सुचारू बनाने के लिए वित्त एवं कार्मिक विभागों के साथ इस पर चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनकी वाजिब मांगों के समाधान के लिए वचनबद्ध है। यूनियन की ओर से राज्य प्रधान बलिहार सिंह, महासचिव टेक चंद और प्रेस सचिव इंदरप्रीत सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।
इससे पहले, सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब आयुर्वेदिक मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने यूनियनों की मांगों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया और दोनों विभागों को निर्देश दिया कि वे जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करें और उन्हें वित्त विभाग को सौंपें। यूनियन नेताओं ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से सरपरस्त डॉ. संजीव गोयल, प्रधान डॉ. अमनप्रीत सिंह और महासचिव डॉ. राजीव मेहता मौजूद थे। वहीं, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से सरपरस्त डॉ. राजीव, प्रधान डॉ. बलविंदर कुमार, महासचिव डॉ. हरिंदर पाल सिंह और उप प्रधान डॉ. ऋचा ने प्रतिनिधित्व किया। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X