Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

इग्नू ने दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

Updated on Monday, August 18, 2025 16:32 PM IST

 

चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। यह उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इग्नू करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र करनाल (हरियाणा) राज्य के 16 जिलों में फैले 32 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से हरियाणा के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आसपास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

 इग्नू से साथ-साथ करें स्नातक और डिप्लोमा की पढ़ाई: पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

उन्होंने बताया कि इग्नू उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है जो पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग या आईटीआई जैसे तकनीकी कोर्स कर रहे हैं और साथ-साथ स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी करना चाहते हैं। पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। वे इग्नू से साथ-साथ स्नातक और डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इग्नू की ओपन और डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली विद्यार्थियों को यह सुविधा देती है कि वे अपने समय के अनुसार पढ़ाई करें, जिससे नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वे इग्नू की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकें। इच्छुक छात्र बी.ए. एम., बी.कॉम.एफ., बी.एससी.एम. जैसे स्नातक कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। ऐसा करने से तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को दो-दो क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाएं और दो विषयों का ज्ञान प्राप्त होगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X