Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Updated on Monday, August 18, 2025 16:23 PM IST

 

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

प्रत्येक सेंटर में तीन खेलों की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक 2036 के संबंध में खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने, खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का खेल महाशक्ति राज्य है और इस स्थिति को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जाएंगी। स्टेडियमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, कोच की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा। एक्सीलेंस सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शायन, खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल तथा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X