Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस राज में ‘पर्ची-खर्ची’ से मिलती थीं नौकरियाँ, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीरः नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, August 17, 2025 17:16 PM IST

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे  और UER-2  राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के  उद्घाटन  अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

 

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना

 नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को योग्यता और पारदर्शिता से मिल रही नौकरियां

 कांग्रेस राज में ‘पर्ची-खर्ची’ से मिलती थीं नौकरियाँ, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीरः नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था।  उस समय  की कांग्रेस की सरकार के दौरान हरियाणा में युवाओं के लिए बिना “पर्ची और खर्ची” के एक सरकारी नियुक्ति तक मिलना असंभव था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में अब तक लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की लगातार कोशिश रहती है कि जनता के जीवन को सरल बनाया जाए और यह हमारी नीतियों और निर्णयों में साफ झलकता है।

 

प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही वर्तमान हरियाणा सरकार के लिए सबसे बड़ी ताकत - नायब सिंह सैनी

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही वर्तमान हरियाणा सरकार के लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी और योग्यता आधारित अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हरियाणा इस दिशा में देशभर में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हरियाणा विकास और सुशासन के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X