Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला पुलिस के पांच पुलिसकर्मी सम्मानित

Updated on Saturday, August 16, 2025 18:51 PM IST

 
 
पंचकूला। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले पंचकूला पुलिस के 5 पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज, डीसीपी सृष्टि गुप्ता एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन की उपस्थिति में सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला पुलिस के पांच पुलिसकर्मी सम्मानित
 
परेड में पुलिस की पुरुष टुकड़ी को तीसरा स्थान, महिला प्लाटून ने जीता दिल
 
कार्यक्रम में पांच पुलिसकर्मियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। इनमें इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सब-इंस्पेक्टर तेजिन्द्र पाल सिंह, महिला मुख्य सिपाही रमनदीप कौर, सिपाही साहिल और सिपाही प्रवीण शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की मिसाल पेश की, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
 
इसके साथ ही परेड मार्च में भी पंचकूला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। एसीपी दिनेश के नेतृत्व और सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार की अगुवाई में पुरुष प्लाटून ने उत्कृष्ट अनुशासन और तालमेल का परिचय देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं एएसआई शिवानी की अगुवाई में महिला प्लाटून ने भी जोश और ऊर्जा से भरा शानदार पैदल मार्च कर सभी का मन मोह लिया।
 
पुरुष टुकड़ी की उपलब्धि और महिला प्लाटून के प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और बधाई दी। साथ ही कैश रिवॉर्ड व 2 दिन के अवकाश की घोषणा भी की। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने महिला प्लाटून की सराहना करते हुए इसे “नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन” बताया और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरुष टुकड़ी को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस अपनी कर्तव्यपरायणता और अनुशासन के लिए हमेशा उदाहरण प्रस्तुत करती रहेगी। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X