Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस की 301 स्थानों पर छापेमारी, 38 नशा तस्कर काबू

Updated on Saturday, August 16, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़। राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्र भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों  विरुद्ध” मुहिम के 168वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 301 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान 28 एफआईआर दर्ज की गईं और 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बीते 168 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 25,909 तक पहुँच गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 620 ग्राम हेरोइन और 1612 नशीली गोलियां,कैप्सूल बरामद किए गए।

पंजाब पुलिस की 301 स्थानों पर छापेमारी; 38 नशा तस्कर काबू

28 एफआईआर दर्ज; 620 ग्राम हेरोइन बरामद

नशा छुड़ाने के प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को इलाज के लिए राजी किया



यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशानुसार सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जो इस मुहिम की निगरानी कर रही है।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 316 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की। स्पेशल डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी -एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज लेने हेतु राजी किया है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X