Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हमारे संस्कारों से जुड़ एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व - नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, August 16, 2025 17:59 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमारी संस्कृति, संस्कारों के साथ जुड़ा है, जो हमें एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुर्जर धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र वही भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का वह ज्ञान, जो कर्म का महत्व, धर्म की रक्षा और सत्य की विजय का संदेश देता है, आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

हमारे संस्कारों से जुड़ एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर धर्मशाला के लिए रास्ते को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने का किया ऐलान

धर्मशाला को 51 लाख रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज, जब हम नए हरियाणा के निर्माण की बात करते हैं, तो यह गीता का संदेश ही है, जो हमें प्रेरित करता है। हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहाँ कोई भेदभाव न हो, जहां सभी लोग एक-दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से रहें। आज हरियाणा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम कर रही है। हर एक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ संस्कृति का भी संरक्षण हो। इसके लिए कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण महोत्सव व अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। गीता के पावन संदेश को मानवमात्र तक पहुंचाने के लिए विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गोकुल से जुड़ाव और गोपालक परंपरा गुर्जर समाज की सांस्कृतिक धारा में रचा-बसा है। गुर्जर समाज का इतिहास पराक्रम, त्याग और परिश्रम से भरा हुआ है। उन्होंने जन्माष्टमी के शुभ अवसर सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर भगवान श्री कृष्ण जी के आदर्शों पर चलें। हम सभी को धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि धर्मशाला के लिए जिस रास्ते की मांग की गई है, उसके लिए वे स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री से मिलेंगे और समाज को यह सुविधा दिलवाएंगे। उन्होंने धर्मशाला द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जो अन्य मांगें समाज द्वारा रखी गई हैं, उनमें से पूरी होने वाली सभी मांगों को हरियाणा सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा।  कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X