Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

Updated on Saturday, August 16, 2025 17:54 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा शाखा उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव महेश जोशी ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान स्टाफ सदस्यों ने भारत माता की जय…जय हिंद…विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा जयघोषों के जरिये वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में राज्य महासचिव महेश जोशी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की और हरियाणा रेडक्रास की गतिविधियों बारे अवगत कराया।

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में राज्य महासचिव ने लिया हिस्सा  


राज्य महासचिव महेश जोशी ने कहा  कि 'तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। “आजादी के अमृत महोत्सव का असली उद्देश्य यही है कि हम अपने देश के शहीदों के बलिदान को याद करें और युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत करें।” यह तिरंगा यात्रा, मात्र एक यात्रा नहीं, बल्कि मां भारती के उन वीर सपूतों, महापुरुषों तथा क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन है, जिन्होंने लेकर देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों की संख्या में अपने प्राणों की आहुतियां दी।


उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसे केवल राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के हर दिन दिल में बसाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि का संदेश दिया है। हर घर तिरंगा के माध्यम से देश के नागरिकों की राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, प्यार-प्रेम व देश को आगे बढ़ाने की सोच मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह महज तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि जब तिरंगा हाथ में आता है तो हमारा शरीर रोमांचित हो उठता है और एक स्वाभिमान व गौरव की अनुभूति होती है। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा, यह जज्बा व भावना हर भारतीय को गौरवांतित करती है। तिरंगा वह ताकत व शक्ति है, जिसके लिए लाखों की संख्या में वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर अंग्रेजी हुकुमत को उखाड़ फेंका। उन्होंने आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और राष्ट्रगौरव में सहभागी बनें और मिलकर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X