Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगाः नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, August 16, 2025 17:12 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्रतिबद्धता है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायगा। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आने वाले समय में और भी अधिक कठोर फैसले लिए जाएंगे।

कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगाः नायब सिंह सैनी 

सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कर रही है कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व्यक्ति को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का किया है काम - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकार कड़ा संज्ञान ले रही है। अगर किसी गांव, मोहल्ले व शहर के वार्ड में नशा बिकता है तो स्थानीय लोग तुरंत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत दें, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों की सेहत के प्रति गंभीर है। लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े, इसलिए जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों को सभी सुविधाओं से युक्त करके विकसित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे 10 अस्पतालों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटों की चोरी का कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है, जो कि निराधार है। कांग्रेस बिना वजह इसे मुद्दा बना रही है, ये झूठ अब चलने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के संविधान को तार-तार किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने लोकसभा की कार्रवाई को रोकने का काम किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इस वजह से बौखलाई कांग्रेस तथ्यरहित आरोप लगा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्ग मोदी ने गरीब व्यक्ति को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की उन्नति के लिए योजनाएं लागू की हैं। आज गरीब व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X