Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटीआई अधिकारियों को किया सम्मानित

Updated on Friday, August 15, 2025 19:34 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलों में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथियों द्वारा 13 सरकारी आईटीआई के 18 अधिकारियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित पीएमआईएस योजना का उद्देश्य शीर्ष 500 कंपनियों में पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को 12 माह की इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। 21 से 24 वर्ष आयु के वे युवा, जिन्होंने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा धारक या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा आदि डिग्री धारक उम्मीदवार, इस योजना के पात्र हैं। योजना के तहत 5,000 रुपये मासिक वजीफा और 6,000 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2024 में इसका पहला पायलट चरण प्रारंभ किया गया था, जो दिसंबर 2024 में पूर्ण हुआ। दूसरा पायलट चरण फरवरी 2025 से जारी है। अब तक हरियाणा के 450 से अधिक युवा विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप शुरू कर चुके हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटीआई अधिकारियों को किया सम्मानित

प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के प्रचार और कार्यान्वयन के लिए कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु, 13 सरकारी विभागों के 18 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। पीएमआईएस योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आईटीआई संस्थानों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उनके संबंधित जिलों में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 18 अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे भी सम्मानित किया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X