Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Updated on Friday, August 15, 2025 19:31 PM IST

 

 

चंडीगढ़। प्रदेश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सभी जिलों और  उपमंडलों पर हर घर तिरंगा थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आयोजन किया गया और जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्रियों द्वारा परेड की सलामी ली गई। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समारोह मे राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। पूरे प्रदेश में तिरंगे की शोभायात्राओं और सजावट से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सभी जिलों और  उपमंडलों पर हर घर तिरंगा थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन , जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष व मंत्रियों द्वारा परेड की सलामी ली गई

पानीपत में आयोजित समारोह में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज का यह दिन करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। बीती 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया।  हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

 

यमुनानगर में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही हैं।

 

कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा की धरती केवल खेती बाड़ी में ही नहीं बल्कि वीरता में भी अग्रणी रही है। इस पावन धरा को लेकर इतिहास के पन्ने गवाह है कि 10 मई 1857 को अंबाला से स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी उठी और इस चिंगारी से पूरे देश में आजादी की अलख जगी। इस पहली चिंगारी की स्मृतियों को संजोने के लिए ही प्रदेश सरकार अम्बाला छावनी में एक भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है।

 

रेवाड़ी में आयोजित समारोह में हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारी सेना के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद के 9 ठिकानों पर ध्वस्त करने का काम किया। इतना ही नहीं ऑपरेशन महादेव के माध्यम से हमारे सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को समाप्त करने का काम किया।

 

कैथल में आयोजित समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्र व हरियाणा की सरकार शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में जुटी हैं। भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी बनाने में सभी नागरिक योगदान दें और संकल्प लें कि चाहे कैसी भी चुनौती हो, हम अपने देश की गरिमा, उसकी अखंडता और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा में अडिग रहेंगे। यही संकल्प, यही कर्म और यही त्याग हमारी ओर से हमारे अमर शहीदों के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

 

महेंद्रगढ़ के नारनौल में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। यह दिन हमें उन असंख्य वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।

 

सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर  कोने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

 

गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर अडिग रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत ऑपरेशन महादेव के तहत  एक और निर्णायक कार्रवाई की गई। जिसके तहत हमारे बहादुर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल सभी आतंकियों का सफाया कर दिया।

 

फतेहाबाद में आयोजित समारोह में प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज का यह दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।

 

हिसार में आयोजित समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान बनाए हुए हैं और उनके त्याग व समर्पण के कारण ही हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

 

पंचकूला में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उंच्चाईयों पर पहुंचा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान की ओर बढ़ रही है जो वर्ष 2014 में 11वें स्थान पर थी।

 

नूंह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन के तहत पीएम किसान समान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न जैसी अनेक योजनाओं से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया है।

 

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। इसलिए 15 अगस्त एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना का दिन है। हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

 

फऱीदाबाद में आयोजित समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि आज का दिन हमें मां भारती के असंख्य वीरों द्वारा दी गई प्राणों की आहुति उपरांत नसीब हुआ है, जिसके लिए हम वीरों के हमेशा ऋणी रहेंगे। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनो का प्रतीक है। जब-जब दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देने का काम किया है।

 

करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऑपरेशन महादेव चलाकर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का सफाया कर दिया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X