पंचकूला। सेक्टर-11 ब्लॉस्म प्ले वे स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस "जन्माष्टमी" के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण वंदना से हुई । बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की। जिसमें रासलीला ,मटकी फोड़, नृत्य प्रमुख रहे।
ब्लॉस्म प्ले वे स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
छोटे बच्चों ने राधा, कृष्ण की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यालय परिसर में एक सुंदर भक्तिमय वातावरण बना । स्कूल की संस्थापक चेतना बाली ने श्री कृष्ण के जीवन मूल्य सत्य, धर्म ,करुणा और कर्म को आज के युग में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।