Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रोहतक में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Updated on Friday, August 15, 2025 17:47 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आज चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने स्वदेशी को अपनाने, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ के मंत्र पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों, निवेशकों, तकनीशियनों, वैज्ञानिकों से अपील की कि वे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने-अपने कौशल का उपयोग करें।

 

रोहतक में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

 मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए नागरिकों से “वोकल फॉर लोकल” व “लोकल फॉर ग्लोबल” का किया आह्वान

 विकसित भारत संकल्प में हरियाणा का होगा अहम योगदान

 पिछले साढ़े 10 वर्षों में सरकार ने प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से दिलाई आजादी - नायब सिंह सैनी

 हरियाणा समृद्धि की लिख रहा नई परिभाषा, आने वाला समय भी विकास, उन्नति और समृद्धि का बनेगा उदाहरण - मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शहीदी स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और आश्रितों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को प्रणाम किया। उन्होंने सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी का पर्व जन-जन का पर्व है और हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज हर साल की तरह 'हर घर तिरंगा अभियान' से पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण का यह उनका दूसरा अवसर है। रोहतक की ऐतिहासिक और वीर धरा पर ध्वजारोहण करते हुए बड़े गर्व का अनुभव हो रहा है। आजादी के बाद भी हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में अनेक बलिदान दिये हैं। हमारे जवानों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की है। हमारा कर्तव्य है कि हम मातृभूमि के लिए जान देने वाले शहीदों के परिवारों व उनके आश्रितों का सहारा बनें। इस दिशा में सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है। युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि भी बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की है। शहीद सैनिकों के 410 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने हमारी स्वदेशी तकनीक और हथियारों की ताकत देखी है। हमारी सेनाओं ने अपने पराक्रम और शौर्य से पूरी दुनिया को भारत की सामरिक शक्ति और सामर्थ्य का परिचय दिया है। यही नहीं, हमारी सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के गुनहगारों को उनकी करनी की सजा भी दी है। उन्होंने तीनों सेनाओं के साहस और वीरता को सेल्यूट किया।

 

विकसित भारत संकल्प में हरियाणा का होगा अहम योगदान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर वर्ष-2047 तक 'विकसित राष्ट्र' बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में हरियाणा का भी अहम योगदान रहेगा। इस समय भी देश के खाद्यान्न भंडार में योगदान देने में हरियाणा का अग्रणी स्थान है। देश की सड़कों पर दौड़ने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। हरियाणा में देश के 52 प्रतिशत ट्रैक्टरों का निर्माण होता है।

 

पिछले साढ़े 10 वर्षों में सरकार ने प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से दिलाई आजादी

 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट करते हुए सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर बैठे ही लोगों तक पहुंचाने के लिए ई-गवर्नेंस का एक नया मॉडल अपनाया है। इसके लिए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को परिवार पहचान-पत्र से जोड़ा गया है। हर सरकारी योजना एवं कार्यक्रम को 100 से अधिक पोर्टल व ऐप के माध्यम से पारदर्शी बनाया है। सरकार की बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में बिना खर्ची-पर्ची के 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 10 साल में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। हाल ही में कॉमन पात्रता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। सरकार ने कानून बनाकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत युवाओं के भविष्य को भी सुरक्षित किया। इसके अलावा, सरकार इस निगम के माध्यम से 5 हजार से अधिक युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलवाने जा रही है। अपराधियों के मनसूबों को ध्वस्त करने के लिए सरकार हरदम तत्पर थी, है और रहेगी, जो भी व्यक्ति कानून को तोड़ेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास व जनकल्याण के साथ-साथ प्रदेश के हर नागरिक की जान और माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति से, कभी भी, कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो उस पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश हैं। अपराधियों के मनसूबों को ध्वस्त करने के लिए सरकार हरदम तत्पर थी, तत्पर है और तत्पर रहेगी। उन्होंने आजादी के इस उत्सव में स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरियाणा को अपराध और अपराधियों से आजादी दिलवाकर रहेंगे जो भी व्यक्ति कानून को तोड़ेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X