Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में एक किलो हेरोइन पकड़ने पर मिलेगा एक लाख 20 हजार इनाम

Updated on Friday, August 15, 2025 17:09 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशे के खिलाफ लड़ाई तेज करने का ऐलान करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई के तहत हम नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू कर रहे हैं। अब 1 किलोग्राम हेरोइन पकडऩे वाले पुलिस कर्मी को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। अब एनडीपीएस मामलों की जांच हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी जा रही है। 1,600 नए पुलिस मुलाजिमों की भर्ती की जा रही है। हालांकि, पहले इन पदों पर तैनात मुलाजिमों को प्रमोशन दिया जाएगा।

पंजाब में एक किलो हेरोइन पकड़ने पर मिलेगा एक लाख 20 हजार इनाम
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भगवंत मान का ऐलान
पंजाब में होगी 1600 पुलिस कर्मियों की भर्ती


पंजाब सरकार का स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समागम फरीदकोट में हुआ। यहां सीएम भगवंत मान ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और भाषण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में 80 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं। यहां लाशों से भरी रेलगाडिय़ां पहुंची थी। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी हमें बहुत महंगी पड़ी है। अब भाईचारा बनाए रखने के लिए मैं अंतिम सांस तक मेहनत करूंगा। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और कारगिल युद्ध के हीरोज को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान आम्र्ड पुलिस फोर्स की टुकड़ी भी शामिल हुई। सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 हस्तियों और पुलिस मुलाजिमों को सम्मानित किया। पंजाब नंबर वन होगा, तभी देश नंबर वन बनेगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को नंबर वन बनाए बिना देश नंबर वन नहीं बन सकता। हर कुर्बानी के लिए पंजाबी तैयार हैं, चाहें अनाज पैदा करना हो, बॉर्डर पर मोर्चा संभालना हो या खेलों में आगे बढऩा हो। पंजाब की चमक फीकी नहीं पडऩे देनी है। सभी को इसकी तरक्की के लिए मिलकर काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस मामलों में अब नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू की जा रही है। इसके तहत एक किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन पकडऩे वाले पुलिस कर्मियों को 1.20 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इनकी जांच अब हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी जा रही है, जो पहले एएसआई के पास होती थी। सीएम ने कहा कि पुलिस महकमे में 1600 नई पोस्ट भरी जाएंगी। इनमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1000 कॉन्स्टेबल के पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसके बाद नई भर्ती की जाएगी। सीएम ने कहा कि 3,068 स्कूलों में युद्ध स्तर पर नशों के विरुद्ध सिलेबस शुरू किया गया है। आठ लाख युवाओं को यह सिलेबस पढ़ाया जाएगा। इसमें नशे से कैसे बचना है, इस बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। हम चाहते हैं कि जो लोग नशे में लगे हैं, उन्हें सुधारा जाए और नई पीढ़ी को नशे से बचाया जाए। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X