Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

Updated on Thursday, August 14, 2025 18:08 PM IST

 

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले पुलिस पदक की घोषणा पर पूरे पुलिस बल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश जब आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे समय में यह उपलब्धि पूरे हरियाणा पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान न केवल सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को, बल्कि पूरे बल को प्रेरणा और प्रोत्साहन देगी।

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज तथा आईजी एसवीएसीबी कुलदीप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा अन्य 11 अधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा गया


डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी को ऊर्जा और संकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इसी समर्पण और साहस के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।


शिबास कबिराज, पुलिस आयुक्त, पंचकूला तथा कुलदीप सिंह, आईजी एसवीएसीबी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में पानीपत जिला में तैनात सुरेश कुमार, डीएसपी, ट्रैफिक, राजेश कुमार, एसीपी, फरीदाबाद, इंस्पेक्टर ऋषि पाल, इंचार्ज इकॉनोमिक सैल, अंबाला, इंस्पेक्टर हरकेश कुमार, सुनारिया, रोहतक, इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, आईआरबी भौंडसी, इंस्पेक्टर जोगिन्दर सिंह, एचएपी मधुबन, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र, एचएसईएनबी, पंचकूला, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आईटी सैल, डायल 112, पंचकूला, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, रोहतक, सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, फरीदाबाद तथा मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सब इंस्पेक्टर सोहन लाल शामिल है।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X