Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पीएमडीएस और एमएमएस पुरस्कारों के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों,कर्मचारियों के नामों की घोषणा

Updated on Thursday, August 14, 2025 17:17 PM IST

 

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमडीएस) और असाधारण सेवा के लिए पदक (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएस अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) स्टेट आर्म्ड पुलिस पंजाब एम. एफ. फारूकी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, काउंटर इंटेलिजेंस, लुधियाना को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पीएमडीएस और एमएमएस पुरस्कारों के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों,कर्मचारियों के नामों की घोषणा

डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई; पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का किया धन्यवाद

इसी प्रकार एक आईपीएस अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इंटेलिजेंस-II गुरदियल सिंह और एक पीपीएस अधिकारी, डीएसपी एसएसओसी अमृतसर गुरप्रीत सिंह उन 14 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें असाधारण सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। बाकी कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह, एसआई अमरीक सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई अमृतपाल सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई भूपिंदर सिंह, एएसआई जसविंदरजीत सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह और एसआई कृष्ण कुमार शामिल हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और संपूर्ण पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो कि अधिक सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्य में अत्यंत आवश्यक है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X