Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; दो ग्रेनेड और एक पिस्तौल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on Thursday, August 14, 2025 17:14 PM IST

 

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, आजादी दिवस के शांतिपूर्ण समारोह को सुनिश्चित करने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोज़पुर ने बाबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा रची जा रही बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन जिले के गांव भुल्लर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अमृतसर जिले के गांव रामपुरा निवासी गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; दो ग्रेनेड और एक पिस्तौल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

— गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ग्रेनेड से सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश: डीजीपी गौरव यादव

— देश और विदेश में मॉड्यूल के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी: एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह 

यह सफलता आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर मिली है और इससे दो दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन नाबालिगों समेत पांच कार्यकर्ताओं को एक 86पी हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी यूके, अमेरिका और यूरोप में बैठे अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि आरोपी सीमा-प्रदेश की शांति और सौहार्द को भंग करने के लिए सरकारी इमारतों और पुलिस संस्थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में इनके पिछले और मौजूदा संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय और ठोस सूचना के आधार पर सीआई फिरोज़पुर की टीमों ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया और फिरोज़पुर के तलवंडी भाई से संदिग्ध व्यक्तियों हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गुलशन सिंह उर्फ नंदू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है और पूछताछ से देश के भीतर और बाहर के संपर्कों तथा इनके द्वारा चुने गए संभावित लक्ष्यों के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत पुलिस थाना एसएसओसी फाजिल्का में एफआईआर दर्ज की गई है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X