Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश में स्वच्छता के पीछे सफाई कर्मचारियों की मेहनत:नायब सैनी

Updated on Wednesday, July 23, 2025 18:28 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली है, उसमें सफाई कर्मचारियों की मेहनत छीपी हुई है। सफाई कर्मचारी सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, प्रदेश के शहरों और गांवों की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उक्त विचार बुधवार को चंडीगढ़ आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। संत कबीर जयती के अवसर पर सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रूपये बढौतरी होने पर आज प्रदेश भर से सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं सफाई कर्मचारियों को सलाम करता हूं, जो हर गली, मोहल्ले और सडक़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप हमारे स्वास्थ्य के रक्षक व वातावरण के प्रहरी हैं। आपके बिना स्वच्छ हरियाणा की कल्पना भी असंभव है।

शहरों और गांवों की रीढ़ है सफाई कर्मचारी
कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि पर मुख्यमंत्री का जताया आभार



मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर की सफाई का कार्य जोखिम भरा होता है। आप अपना जीवन खतरे में डालकर यह कार्य करते हैं। आपका यह योगदान सराहनीय है। स्वच्छता चाहे शरीर की हो या अपने आस पास के परिवेश की हो, इसका सीधा सम्बन्ध हमारे स्वास्थ्य से है। हमारे गौरव और गरिमा से है। हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास से है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘सबसे स्वच्छ शहर सम्मान‘ के तहत सोनीपत को ‘मिनिस्टीरियल स्टार‘ अवॉर्ड मिला है। इसी तरह 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में करनाल शहर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरी सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 17 हजार रुपये मासिक तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाकर 16 हजार रुपये मासिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को उनकी ड्यूटी पर मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपये और सीवरेज में काम करते समय मृत्यु होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की बीमा राशि का प्रावधान किया गया है। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी बहादुर योद्धा है जो स्वच्छता के लिए हर समय तैयार रहते है। आज डीएससी समाज के बच्चों को नौकरियां मिल रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X