Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मान सरकार की मुहिम के परिणाम सामने आए सिर्फ 6 दिनों में 137 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया – डॉ. बलजीत कौर

Updated on Tuesday, July 22, 2025 19:45 PM IST

 

चंडीगढ़, 22 जुलाई: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बाल भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 'जीवनजोत प्रोजेक्ट 2.0' के अब ठोस परिणाम सामने आने लगे हैं। समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि अभियान की शुरुआत से अब तक मात्र 6 दिनों में 137 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के 16 जिलों में 19 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिनके दौरान 20 और बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अभियान को ज़मीनी स्तर पर योजनाबद्ध व सख़्ती से लागू करने के परिणामस्वरूप कई स्थानों पर कोई भी बच्चा भीख मांगते हुए नहीं पाया गया, जो कि सरकार की कोशिशों की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

19 स्थानों पर छापेमारी – 20 अन्य बच्चों को रेस्क्यू किया गया; 13 को परिवारों को सौंपा गया, 7 को बाल गृह भेजा गया

कई स्थानों पर कोई बच्चा भीख मांगते नहीं मिला – ज़मीनी स्तर पर प्रभावशाली कार्रवाई: डॉ. बलजीत कौर

उन्होंने बताया कि आज रेस्क्यू किए गए 20 बच्चों में से 13 को दस्तावेज़ों की जांच व माता-पिता से परामर्श के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया, जबकि 7 बच्चों को पटियाला के बाल गृह में भेजा गया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आज किसी भी बच्चे के मामले में एफआईआर या डीएनए जांच की आवश्यकता नहीं पड़ी, परंतु पटियाला बाल कल्याण समिति द्वारा जांच जारी है, और यदि आवश्यकता पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

माता-पिता को चेतावनी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यदि कोई अभिभावक दोबारा अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता पाया गया, तो उसे अयोग्य संरक्षक घोषित कर, उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता और सिविल सोसाइटी से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे को भीख न दी जाए, बल्कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फ़ोन करके तुरंत सूचना दी जाए, ताकि बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X