Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नाबार्ड ने पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभाई: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Tuesday, July 22, 2025 17:56 PM IST

चंडीगढ़, 22 जुलाई : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास को उत्साहित करने में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए करवाए गए समागम को संबोधन करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के किसानों को सशक्त बनाने और राज्य के सहकारी बैंकिंग नैटवर्क को मज़बूत करने में संस्था की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने ख़ास तौर पर सहकारी बैंकों और सोसायटियों को नाबार्ड द्वारा दिए गए कम ब्याज दर वाले कर्जों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सुलभ वित्तीय स्रोत इन संस्थाओं को बदले में किसानों को किफ़ायती कर्ज़ प्रदान करने के समक्ष बनाते हैं, जोकि राज्य में कृषि विकास का मुख्य आधार हैं।

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समागम के अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सोसायटियों का सम्मान

 

वित्त मंत्री ने राज्य की तरक्की में बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सोसायटियों ( एम.पी.सी.ए.एस. एस) की अहम भूमिका पर भी ज़ोर दिया। पंजाब के सहकारी क्षेत्र की सफलता की कहानियों के प्रमाण के तौर पर वित्त मंत्री चीमा ने 1920 में स्थापित ‘द लांबड़ा कांगड़ी एम.पी.सी.ए.एस.एस. लिमटिड, होशियारपुर’ के नुमायंदों को समागम में मौजूद लोगों के साथ अपनी सफलता की कहानी सांझी करने के लिए न्योता दिया। इस सोसायटी की सफलता प्रभावी सहकारी कार्यप्रणाली की एक प्रेरक उदाहरण के तौर पर काम करती है।

पंजाब की प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसायटियों (पैकस) की मौजूदा स्थिति पर बोलते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में लगभग 3500 पैकस में से लगभग 1800 इस समय लाभ में चल रही हैं, जबकि बाकी वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने पंजाब के किसानों को, जिन्होंने हमेशा कृषि नवीनता में देश का नेतृत्व किया है, को राज्य भर में पैकस नैटवर्क को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

इस समागम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अलग-अलग श्रेणियों में बेहतरीन एम.पी.सी.ए.एस. एस. को सम्मानित भी किया, जिनमें नूरपुर बेट एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, लुधियाना, लांबड़ा कांगड़ी एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, होशियारपुर और सुखानन्द एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, मोगा को ‘साल के दौरान सर्वाेत्तम एम.पी.ए.सी.एस. - ग़ैर-क्रेडिट सेवाओं’ के तौर पर; बीजापुर एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, लुधियाना, समीपुर एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, जालंधर, और कल्याण सुक्खा एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, बठिंडा को‘ सर्वाेत्तम एम.पी.ए.सी.एस. - वित्तीय कारगुज़ारी’ के तौर पर; और सुखानन्द एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, मोगा, महल गहिलां एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, एस. बी. एस. नगर, और गिद्दरानी एम.पी.सी.ए.एस. एस. लिमटिड, संगरूर को ‘साल की सर्वाेत्तम नईं एम.पी.ए.सी.एस. - विभिन्न एम.ओ.सी. पहलकदमियों को अपनाने’ के तौर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कपूरथला डी.सी.सी.बी., जालंधर डी. सी. सी. बी., मुक्तसर डी.सी.सी.बी., पी.एस.टी.सी.बी., आर.सी.एस., संगरूर फूलकारी प्रोड्यूसर कंपनी, और संगरूर एग्री ग्रोयर प्रोड्यूसर कंपनी को भी उनकी शानदार कारगुज़ारी के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर अन्यों के इलावा भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निर्देशक विवेक श्रीवास्तव, नाबार्ड, पंजाब के सी.जी.एम.वी. के. आर्य, नाबार्ड, हरियाणा की सी.जी. एम. निवेदिता तिवारी, पी.एस.सी.बी. के चेयरमैन जगदेव सिंह, और पी. एस. सी. बी. के एम. डी. हरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X