Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

विरासत का सम्मान: पंजाब के 115 सरकारी स्कूलों का नाम मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा

Updated on Monday, July 21, 2025 20:24 PM IST

चंडीगढ़, 21 जुलाईः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की मशहूर शख्सियतों की गौरवमई विरासत के सम्मान के तौर पर ‘आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 115 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यश अर्जित करने वाली शख्सियतों के नाम पर रखा है।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 जुलाई, 2025 को 25 सरकारी स्कूलों का नाम विभिन्न स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखा है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कल ऐलान किया था कि जालंधर जिले के ब्यास गाँव के स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रसिद्ध मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के नाम पर रखा जायेगा।

विद्यार्थियों को बलिदान और योगदान के बारे अवगत करवाने के लिए मशहूर शख्सियतों की तस्वीरें और संक्षिप्त जीवनियाँ होंगी प्रदर्शित: हरजोत बैंस

 

पंजाब भवन में आज एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इन प्रसिद्ध शख्सियतों की तस्वीरें और उनका संक्षिप्त जीवन ब्योरा उनके नाम वाले स्कूलों में प्रदर्शित करने का फ़ैसला किया है जिससे विद्यार्थियों को उनके बलिदानों और योगदान से अवगत करवाया जा सके और वह महान शख्सियतों से प्रेरणा ले सकें। इससे उनकी विरासत का उपयुक्त सम्मान भी होगा। इन 115 स्कूलों का नाम ग़दर लहर के नायकों, स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और पंजाब की मशहूर शख्सियतों के सम्मान के लिए रखा गया है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि स्कूलों का नाम बदलने से विद्यार्थियों को इन महान शख्सियतों के जीवन और बलिदान से प्रेरित मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘ आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में खटकड़ कलां के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदल कर शहीद- ए- आज़म सरदार भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल रखा था, जो इस महान शहीद की शहादत के दशकों बाद किया गया। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम अपने शहीदों और अन्य मशहूर शख्सियतों का सम्मान करने के लिए ठोस यत्न कर रहे हैं जिन्होंने पंजाब को गौरव बढ़ाया है।’’

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ पहलकदमी के बारे मीडिया के एक सवाल के जवाब में स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विषय माहिरों के साथ मिल कर विद्यार्थियों को नशों के बुरे प्रभावों के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के लिए एक पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो नशों की इस बुराई के विरुद्ध एक मज़बूत नींव रखेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर सिलेबस में सिख इतिहास को शामिल करने संबंधी उठ रही माँग के एक अन्य सवाल का जवाब देते हुये शिक्षा मंत्री ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिख इतिहास को उचित ढंग से पेश किया जाना चाहिए और इस तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए जिससे असली मायनों में इसकी महत्ता को उजागर किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X