Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लैंड पूलिंग स्कीम से सम्बन्धित गाँवों के निवासी हुए पूरी तरह संतुष्ट

Updated on Monday, July 21, 2025 20:22 PM IST

 

चंडीगढ़, 21 जुलाईः मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों के हित में लिया जा रहा हर जन हितैषी फ़ैसला लोगों की सलाह से ही लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत लैंड पूलिंग स्कीम के बारे सम्बन्धित गाँवों के निवासियों की फीडबैक लेने और उनके अंदेशों के हल के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा स्थानीय सैक्टर 35 स्थित म्युंसपल भवन में इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले 164 गाँवों के निवासियों के साथ विचार किया गया।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने स्कीम सम्बन्धी 164 गाँवों के निवासियों के साथ की मीटिंग

21 दिनों के अंदर एल.ओ.आई. और 50 हज़ार रुपए प्रति एकड़ नगद मिलेगा: मुडियां

सरकार द्वारा कब्ज़ा लेने वाले दिन से एक लाख रुपए प्रति एकड़ ठेका मिलेगा, हर साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी

विरोधी पार्टियों के भ्रामक प्रचार से गाँव वासी सचेत रहें: मुंडियां

स. मुंडियां ने पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान गाँव वासियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान हुई बातचीत के विवरण देते हुये बताया कि लोगों द्वारा किये सवालों के मौके पर ही जवाब दिए गए जिससे गाँव वासी पूरी तरह संतुष्ट हुए। उन्होंने लोगों के सवालों के हवाले से नीति की विशेषताएं बताते हुये कहा कि जिस दिन एल.ओ.आई. हो जायेगी, उसी दिन से किसान को 50 हज़ार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा और किसान अपनी ज़मीन पर खेती भी करता रहेगा। ज़मीन मालिक के द्वारा आवेदन देने के 21 दिनों के अंदर एल.ओ.आई. पर 50 हज़ार रुपए नगद मिलेगा। जिस दिन सरकार द्वारा कब्ज़ा लिया जायेगा, उसी दिन से एक लाख रुपए प्रति एकड़ ठेका मिलना शुरू हो जायेगा और यदि सरकार द्वारा दो या तीन साल लगते हैं तो हर साल ठेके में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जायेगी। स. मुंडियां ने कहा कि आज की मीटिंग में लोगों के अंदेशों का हल हुआ और लोगों द्वारा इस स्कीम की हिमायत की गई। उन्होंने अन्य गाँवों के निवासियों को भी विरोधी पक्ष के भ्रामक प्रचार से सचेत रहने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी सरकार द्वारा सम्बन्धित गाँवों के किसानों के साथ मीटिंगें की जाएंगी। लैंड पूलिंग स्कीम के अंतर्गत किसानों को रिहायशी और कमर्शियल प्लाट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा सिर्फ़ चुनिंदा लोगों को फ़ायदा पहुँचाने के लिए ग़ैर कानूनी कॉलोनियों को उत्साहित किया गया जिससे शहरों का ग़ैर योजनाबद्ध विकास हुआ वहाँ कालोनी निवासी बुनियादी सहूलतों से वंचित रहे। नई स्कीम से योजनाबद्ध कॉलोनियों में कमर्शियल जायदाद किसानों के लिए आमदन का स्थायी स्रोत बनेगी।

स. मुंडियां ने कहा कि योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता देने वाली नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग स्कीम जनहितैषी भी है जिस संबंधी विरोधी पार्टियों द्वारा अपने संकुचित राजनैतिक हितों को चमकाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग स्कीम के अंतर्गत ज़मीन जबरदस्ती अधिग्रहित नहीं की जायेगी बल्कि किसानों की सहमति से फ़ैसला लिया जायेगा जिसका राज्य के किसानों को फ़ायदा होगा। जो किसान सहमत होंगे, उनकी ज़मीन ही इस नीति के तहत ली जायेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X