Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा नगर निगमों की मुलाज़िम यूनियनों के साथ मीटिंग, जायज़ माँगों के जल्द हल का दिया भरोसा

Updated on Monday, July 21, 2025 20:21 PM IST

चंडीगढ़, 21 जुलाईः पंजाब सरकार के मुलाजिमों के मुद्दों को हल करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा आज नगर निगमों की मुलाज़िम यूनियनों के साथ मीटिंगें की गई, जिसमें उनकी माँगों और मुद्दों के बारे व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर कैबिनेट सब-कमेटी ने स्थानीय निकाय विभाग को मुलाजिमों की जायज़ माँगों को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए व्यावहारिक हल पेश करने में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

मीटिंग की अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने की। उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह, पूर्व मंत्री और होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा, पूर्व मंत्री और करतारपुर के विधायक बलकार सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह और नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू भी मौजूद थे। पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन और म्यूंसीपल मुलाज़िम एक्शन कमेटी पंजाब के प्रतिनिधियों ने सैशन के दौरान अपनी माँगें पेश की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा स्थानीय निकाय विभाग से पिछली मीटिंग के बाद यूनियनों के मुद्दों को हल करने की दिशा में हुई प्रगति के बारे जानकारी ली गई। उन्होंने यूनियन नेताओं को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी माँगों के प्रति हमदर्दी से विचार किया जा रहा है और जायज माँगों को जल्दी हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने नगर निगमों के मुलाजिमों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और उनकी माँगों और मसलों को समय पर हल करने के लिए वचनबद्ध है।

इन मीटिंगों के दौरान म्यूंसीपल मुलाज़िम एक्शन कमेटी पंजाब की नुमायंदगी रमेश कुमार (संयोजक), कुलवंत सिंह सैनी (सरप्रस्त), गोपाल थापर (सह-संयोजक), और अशोक तारवान (सह-संयोजक) ने की। पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन की नुमायंदगी नरेश कुमार (प्रधान), जुगिन्दरपाल (उप प्रधान), गोपाल कृष्ण (चेयरमैन), राकेश और राज हंस ने की।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X