Friday, 25 July 2025
BREAKING
सीईटी-2025 परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका: महीपाल ढांडा खरीफ 2025 : हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं, समय पर हो रही आपूर्ति – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पंजाब सरकार द्वारा मैडीकल और डैंटल इंटर्नों और रैज़ीडैंटों के मानभत्ते में उल्लेखनीय बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की किसानों से मुलाकात शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा पंजाब भर में अब आसान होगा नक़्शे पास कराना - हरदीप मुंडियाँ युद्ध नशों विरुद्ध के 145वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 400 स्थानों पर छापेमारी; 85 नशा तस्कर काबू

हरियाणा

गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व का भव्य और यादगार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल - नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, July 18, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़, 18 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर विश्व का भव्य, यादगार और ऐतिहासिक स्थल बनेगा। इस गीता स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से करीब 250 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। यहां पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का दौरा कर स्वागत कक्ष, महाकाव्य सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरुवंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे। पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बारीकी से लिया फीडबैक
देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को होंगे ज्योतिसर अनुभव केंद्र में जीवंत इतिहास के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिली मजबूती – मुख्यमंत्री



निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ज्योतिसर अनुभव केंद्र के साथ-साथ अन्य कक्षों के छोटे-छोटे निर्माण कार्य को पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केंद्र को पर्यटकों के लिए खोला जा सके। मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र को विश्व दर्शनीय स्थल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में पर्यटक महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास के दर्शन कर सकें। इसके अलावा, मुख्यमंत्री गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचे और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से बातचीत की है।


इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इस पावन धरा के इतिहास को जहन में रखते हुए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में विकास कार्यों को तेज गति के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। इस देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट पर करीब 250 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस ज्योतिसर गीता स्थली को विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से कुरुक्षेत्र आगमन के लिए आग्रह किया है, अगर प्रधानमंत्री इस आग्रह को स्वीकार करते हैं तो कुरुक्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला तारामंडल को पुन: पर्यटकों के लिए जल्द खोलने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। इस पावन धरा से दुनिया को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से कर्म करने का संदेश मिल रहा है। पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. शालीन, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सीईटी-2025 परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

: सीईटी-2025 परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका: महीपाल ढांडा

: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका: महीपाल ढांडा

खरीफ 2025 : हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं, समय पर हो रही आपूर्ति – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

: खरीफ 2025 : हरियाणा में खाद की कोई कमी नहीं, समय पर हो रही आपूर्ति – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

प्रदेश के हर जिले में बनेगा एक बड़ा कोल्ड स्टोर:श्याम सिंह राणा

: प्रदेश के हर जिले में बनेगा एक बड़ा कोल्ड स्टोर:श्याम सिंह राणा

प्रदेश में स्वच्छता के पीछे सफाई कर्मचारियों की मेहनत:नायब सैनी

: प्रदेश में स्वच्छता के पीछे सफाई कर्मचारियों की मेहनत:नायब सैनी

न्यू हरियाणा सचिवालय में कामकाजी महिलाओं की सहायता के लिए क्रेच शुरू

: न्यू हरियाणा सचिवालय में कामकाजी महिलाओं की सहायता के लिए क्रेच शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण

X