Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों को अब मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगी खाद

Updated on Friday, July 18, 2025 18:30 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए ऑनलाइन खाद बिक्री की योजना तैयार की है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिये किसानों को ऑनलाइन खाद मुहैया कराया जाएगा। 31 जुलाई से पहले पोर्टल के जरिये खाद मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, सहकारी समितियों की डिमांड में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब 40 फीसदी की जगह 50 फीसदी खाद का वितरण सोसायटियों के जरिये होगा। किसानों को अब खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही खाद की किल्लत झेलनी पड़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान कहीं से भी आसानी से खाद ले सकेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा खाद वितरण नीति में भी बदलाव किया है। पहले सोसायटी में 40 प्रतिशत खाद दी जाती थी और प्राइवेट खाद एजेंसियों को 60 प्रतिशत। किसानों की सुविधा को देखते हुए और गांव के किसानों को खाद के लिए बाहर न जाना पड़े, इसको लेकर अब सोसायटियों को 50 प्रतिशत खाद दी जाएगी। यदि कोई किसान सोसाइटी से खाद लेगी और वह खाद के पैसे को 6 महीने के अंदर-अंदर वापिस करती है, तो उस किसान से खाद की रकम का कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।

31 जुलाई से पहले होगी शुरुआत
ट्रायल के जरिये खामियों को किया जा रहा है दूर



कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के अनुसार बारिश के समय डीएपी व यूरिया खाद की डिमांड बढ़ जाती है। यूरिया और डीएपी के लगातार रैक आ रहे हैं। किसानों को खाद की किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 16 जुलाई को डीएपी खाद का रैक रोहतक आया है, जहां से डीएपी खाद को झज्जर, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व मेवात में वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार 17 जुलाई को हिसार में खाद का रैक पहुंचा है, इस खाद को फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा तथा 18 को करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खाद-बीज इत्यादि में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X