Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डॉ. रवजोत सिंह ने सफाई सेवकों और सीवरमैन यूनियन से की बैठक; जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया

Updated on Friday, July 18, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़, 18 जुलाई: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सफाई सेवकों और सीवरमैन यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है। आज यहां म्युनिसिपल भवन में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री तेजवीर सिंह और पंजाब राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन श्री चंदन ग्रेवाल, विभिन्न यूनियनों के प्रधानों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों की विभिन्न मांगों को विस्तार से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों का जल्द ही सार्थक समाधान किया जाएगा।

कहा, यूनियनों की मांगों के सार्थक समाधान के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द ही दोबारा होगी बैठक

 

डॉ. रवजोत सिंह ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई सेवकों और सीवरमैनों समेत समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों की जिन मांगों का संबंध विभिन्न विभागों से है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर एक संयुक्त बैठक की जाए ताकि इन मांगों का प्रभावी समाधान किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों और सीवरमैनों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभिन्न प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने राज्य सरकार के पंजाब के शहरों को कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया और इस लक्ष्य की प्राप्ति में सफाई सेवकों और सीवरमैनों के योगदान की भरपूर सराहना की।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि कमेटी, निगम या विभागीय स्तर पर हल किए जा सकने वाले सभी जायज़ मुद्दों को शीघ्र सुलझाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मांगों का संबंध राज्य सरकार या अन्य विभागों से है, उनके समाधान के लिए भी आवश्यक कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X