Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

घग्गर चौड़ीकरण और बांध मज़बूती पर प्रस्ताव विचाराधीन: बरिंदर गोयल

Updated on Tuesday, July 15, 2025 18:55 PM IST

चंडीगढ़, 15 जुलाई: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर देते हुए बताया कि डेरा बस्सी क्षेत्र के गांव टिवाणा के पास घग्गर को चौड़ा करने और इसके बांध को मिट्टी डालकर मज़बूत करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर देते हुए जल संसाधन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में हुई भारी बारिश के कारण गांव टिवाणा के पास घग्गर नदी में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था, जिससे नदी के बाएं किनारे पर स्थित कृषि योग्य भूमि में पानी भर गया था और कटाव के कारण भूमि का स्तर लगभग 8 से 10 फुट तक नीचे चला गया था। इसके उपरांत विभाग द्वारा कृषि योग्य भूमि को कटाव से बचाने के लिए 2500 फुट लंबाई में पत्थरों की रिवेटमेंट और स्टड्स लगाए गए थे। इस रिवेटमेंट को समर्थन देने के लिए उसके पीछे मिट्टी भरकर बांध बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विभाग द्वारा 5.06 करोड़ रुपये की लागत व्यय की गई थी।

श्री गोयल ने बताया कि 29 जून, 2025 को घग्गर के कैचमैंट क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण घग्गर नदी में जल स्तर अचानक बढ़ गया था, लेकिन पत्थरों की रिवेटमेंट पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, रिवेटमेंट के पीछे डाली गई मिट्टी से बने बांध में कुछ स्थानों पर कटाव आ गया था। विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बांध की मरम्मत करवा दी गई है। यह मरम्मत कार्य विभाग द्वारा अपने स्तर पर ही पूर्ण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई, 2025 को घग्गर में दोबारा काफी पानी आया था, लेकिन इस बांध को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और पानी आगे निकल गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि घग्गर नदी के दाहिने किनारे पर स्थित गांव टिवाणा में घग्गर को चौड़ा करने और निकली मिट्टी को बाएं किनारे पर डालकर किनारे को चौड़ा व मजबूत करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार यह कार्य विभाग द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X