Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वरिष्ठ नागरिकों ने छेड़ी सुरों की तान, रैम्प पर भी बिखेरे जलवे

Updated on Tuesday, July 15, 2025 11:01 AM IST

वरिष्ठ नागरिकों के कॉस्मिक रिद्म एंड रनवे में संगीत, फैशन का लगा तडक़ा

गुरुग्राम। भले ही उम्र आगे बढ़ रही हो, भले ही समय बीतता जा रहा हो, भले ही शरीर उम्र के तकाजे से ढलान पर हो, फिर भी नौजवानों की तरह से अपनी जिंदगी को जी रहे वरिष्ठ नागरिकों का हौंसला, जज्बा सभी को एक प्रेरणा दे गया। यह सब नजर आया यहां सेक्टर-44 स्थित एपी सेंटर के ऑडिटोरियम में कॉस्मिक सीनियर्स पैराडाइज (सीएसपी) द्वारा कॉस्मिक रिद्म एंड रनवे कार्यक्रम में। इस कार्यक्रम में 27 वरिष्ठ नागरिकों ने सुरों की महफिल सजाकर अपनी मधुर वाणी से हर खचाखच भरे ऑडिटोरियम में हर किसी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में 500 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही। हर कोई इन वरिष्ठ प्रतिभाओं की ऊर्जा और प्रस्तुति से अभिभूत नजर आया। इस दौरान रैम्प वॉक में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने आत्मविश्वास और शैली का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सौंदर्य को परिपक्वता से जोड़ा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सीमा बाली के नेतृत्व में किया गया। वे वर्षों से समाज सेवा और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण में सक्रिय रही हैं। आयोजन में लिली सिंह, कर्नल आर.सी. चड्ढा और विनय मोंगिया ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। विनोद कुमार परवांदा, समाजसेवी के.डी. शर्मा, जानी-मानी लेखिका उर्मिला शर्मा और अंशिता शर्मा ने सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। मुख्य अतिथि साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कॉस्मिक सीनियर्स पैराडाइज (सीएसपी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में वरिष्ठों की भूमिका को फिर से स्थापित करने की पहल है। सीएसपी का कार्य स्किल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान दो नई पहलें भी घोषित की
डिजिटल साक्षरता मिशन-वरिष्ठ नागरिकों को तकनीकी ज्ञान से जोडऩे की दिशा में एक ठोस कदम उठाया जाएगा। ऑर्थो बैंक-बुजुर्गों के लिए चलने-फिरने में मदद देने वाले उपकरणों की नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। डैनिका ट्रेवल्स, अयोथ वेदा और एटोमी जैसे ब्रांड्स ने इस आयोजन को प्रायोजित कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जीवन के हर पड़ाव में कुछ नया रचने और समाज को देने की शक्ति बनी रहती है। वरिष्ठ नागरिकों की आवाज और आत्मविश्वास ने इस शाम को यादगार बना दिया, जो कि आने वाले लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Readers' Comments
Pushparai 7/15/2025 1:35:44 PM

It was wonderful event i was also part of that event from Atomy company thanks to seema for organising such a nice event

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X